राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को मिला धोखा, प्रदेश प्रभारी ने सहयोगी दलों पर भी साधा निशाना

Ranchi: प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चुनाव परिणामों से साफ है कि कांग्रेस को सिर्फ विपक्षी दलों से ही नहीं, बल्कि अपने ही खेमे के कुछ लोगों से भी झटका मिला है. उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग ने चुनावी गणित बिगाड़ दिया और इसका सीधा असर परिणाम पर पड़ा. 
 

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग और सहयोगी दलों के समर्थन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि पार्टी उम्मीदवार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला और महागठबंधन के सहयोगी दलों राजद तथा माले के विधायकों का वोट भी उम्मीदवार के पक्ष में नहीं आया.

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि चुनाव परिणामों से साफ है कि कांग्रेस को सिर्फ विपक्षी दलों से ही नहीं, बल्कि अपने ही खेमे के कुछ लोगों से भी झटका मिला है. उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी के भीतर हुई क्रॉस वोटिंग ने चुनावी गणित बिगाड़ दिया और इसका सीधा असर परिणाम पर पड़ा. 

दरअसल, झारखंड में दो सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत हुई है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा. चुनाव से पहले महागठबंधन के पास पर्याप्त आंकड़े थे. जिसकी वजह से झामुमो और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे थे. झामुमो प्रत्याशी की जीत तो हो गई. लेकिन राजद और माले के धोखे के कारण कांग्रेस प्रत्याशी को पर्याप्त वोट नहीं मिल पाए.

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि चुनाव में उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी विधायकों का समर्थन मिला है. मगर राजद और माले से धोखा मिलने की वजह से हार का सामना करना पड़ा है.

बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी को प्रणव झा ने दी बधाई

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस खेमे में उदासी देखी गई. जैसे ही मतगणना स्थल पर भाजपा विधायक और नेताओं के द्वारा नारे लगने लगे, कांग्रेस के नेता मतगणना स्थल से बाहर निकलने लगे. विधानसभा परिसर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि चुनाव में हर और जीत लगी रहती है. उन्होंने इस चुनाव में उन्हें वोट देने वाले सभी विधायकों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों विजयी प्रत्याशी झारखंड के विकास में अपना आम भूमिका निभाएंगे.

गौरतलब है कि राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी को महज 20 वोट मिले हैं जबकि निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को 28 वोट प्राप्त हुए. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैद्यनाथ राम को 30 वोट प्राप्त हुआ है. तीन विधायकों के द्वारा डाले गए मत को अवैध करार दिया गया है.