चक्रवात 'मोंथा' का प्रकोप, धनबाद में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, 8 लेन सड़क बनी तालाब...

Jharkhand Desk: इस दौरान सड़क पर लोग अपने-अपने वाहनों को बारिश की पानी से बाहर निकालते हुए देखे गए. दरअसल, झारखंड की पहली 8 लेन वाली सड़क को धनबाद में करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया था, लेकिन सड़क बनाने वक्त बारिश के पानी की निकासी के पर्याप्त व्यवस्था नहीं किया गया. 
 

Jharkhand Desk: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मोंथा का भयंकर असर देखने को मिल रहा है. मोंथा का असर कई राज्यों में देखने को मिला है. झारखंड, बिहार, ओडिशा, सिक्किम, यूपी समेत कई और राज्यों में तूफानी बारिश हो रही है. झारखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है वहीं, आज सुबह से भी कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है.

चक्रवाती तूफान मोंथा का असर कोयलांचल में भी देखने को मिल रहा है. यहां देर शाम हुई बारिश के बाद 8 लेन सड़क बारिश के पानी से लबालब भर गई. जिले के बिनोद बिहारी चौक से कुछ दूरी पर 8 लेन सड़क में जलभराव की वजह से लोगों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़क पर लबालब बारिश का पानी होने की वजह से दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.

इस दौरान सड़क पर लोग अपने-अपने वाहनों को बारिश की पानी से बाहर निकालते हुए देखे गए. दरअसल, झारखंड की पहली 8 लेन वाली सड़क को धनबाद में करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया था, लेकिन सड़क बनाने वक्त बारिश के पानी की निकासी के पर्याप्त व्यवस्था नहीं किया गया. 

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी तेज बारिश होती है तो बिनोद बिहारी चौक से करीब आधे किलोमीटर दूरी पर स्थित नावाडीह सड़क पूरी तरह लबालब हो जाती है, जिससे वाहनों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित होता है. इसके आसपास कई घर, मार्केट और फ्लैट हैं. इनमें रहने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत होती है. धनबाद में भारी बारिश के बाद सड़क से लेकर अपार्टमेंट में पानी घुस चुका है. स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क निर्माण के दौरान पानी निकासी की व्यवस्था नही की गई, जिसकी वजह से बारिश होने पर ऐसी स्थिति हमेशा बनी रहती है.