काले बादलों से ढका आसमान: झारखंड में अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना, वज्रपात का भी खतरा
- रांची, पलामू, गढ़वा, देवघर जैसे जिलों में बादल और गर्जन-चमक के साथ बारिश का अनुमान है.
- मौसम विभाग (IMD) ने तूफानी हवाओं, गरज-चमक और बरसात की संभावना का संकेत दिया है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से कुछ राहत मिलने की आशंका है.
Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है. झारखंड में जहां अभी तक भीषण गर्मी पड़ रही थी. वहीं, अब मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. अब भीषण गर्मी के बीच प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल, तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिल रहा है, रांची मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में गरज-चमक, वज्रपात और आंधी के साथ बारिश की संभावना है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इस सप्ताह बारिश जरूर होगी. जो भीषण गर्मी से अब राहत देगी.
मौसम का हाल (1 मई 2026):
- झारखंड में मौसम पूरी तरह बदल गया है — अब जहाँ कुछ समय पहले भीषण गर्मी और लू का प्रकोप था, वहीं आज अचानक काले बादल छाए हैं और बारिश के पूर्व संकेत मिले हैं.
- आंधी-बारिश के संकेत के साथ 60–70 किमी/घंटा की तेज़ हवाओं का खतरा बताया गया है.
- रांची, पलामू, गढ़वा, देवघर जैसे जिलों में बादल और गर्जन-चमक के साथ बारिश का अनुमान है.
- मौसम विभाग (IMD) ने तूफानी हवाओं, गरज-चमक और बरसात की संभावना का संकेत दिया है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से कुछ राहत मिलने की आशा है.
क्या हो सकता है अगले 24–72 घंटे में:
- झारखंड के हिस्सों में बारिश और गर्जन के साथ आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है.
- बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और तेज़ हवा जैसी स्थितियों के लिए भी सतर्क रहने को कहा गया है.
झारखंड में पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हुई. सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोरा में 85.2 मिमि दर्ज हुई. वहीं, कई अन्य प्रमुख क्षेत्रों जैसे चाईबासा, गुराबंधा, सिक और जामताड़ा शामिल हैं. इसके अलावा दक्षिणी और पूर्वी जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, जामतड़ा, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका आदि में भी अच्छी बारिश दर्ज हुई है. जबकि पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा में भी बारिश हुई. बता दें कि झारखंड में कई जगह तेज हवाओं और बिजली गिरने की कई घटनाएं दर्ज की गई हैं.
आज 1 मई का को झारखंड के अधिकांश जिलों में काले बादल छाए रहेंगे. जहां गरज -चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, पूर्वी और मध्य झारखंड पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका आदि जिलों में बारिश होने की ज्यादा संभावना है. पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा, लेकिन तापमान में 2-3°C की गिरावट होगी. आज रांची का अधिकतम तापमान 33-36°C और न्यूनतम 21-23°C के आसपास रह सकता है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 32-43°C के बीच रहने की संभावना है.
जानें कहां कहां हो रही है बारिश
झारखंड में पिछले 24 घंटों और आज के पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है. रांची, बोकारो, धनबाद जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. जबकि जमशेदपुर, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा गोड्डा, पाकुड़, दुमका संथाल परगना क्षेत्र के कुछ जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई. साथ ही पलामू, गढ़वा, चतरा जैसे जिलों में आंधी के साथ बारिश के छींटे पड़े हुए हैं. आज भी झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना है.