तारीख बदली, सियासी संदेश साफ: 4 की परंपरा टूटी: पहली बार 30 मार्च को JMM मनाएगा स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री की मौजूदगी तय

Giridih: कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्त्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम हर वर्ष 04 मार्च को ही मनाया जाता रहा है. क्योंकि इस वर्ष 04 मार्च को होली थी ऐसे में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया और अब 30 मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
 

Giridih: जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस समारोह 30 मार्च को मनाया जाएगा. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर झंडा मैदान में बनाए गए पंडाल व कार्यक्रम की तैयार की गई रूपरेखा की जानकारी स्थानीय विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार ने ली. मंत्री ने स्थल का निरीक्षण भी किया. उनके साथ जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद थे.

30 मार्च को कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्त्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम हर वर्ष 04 मार्च को ही मनाया जाता रहा है. क्योंकि इस वर्ष 04 मार्च को होली थी ऐसे में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया और अब 30 मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

संजय सिंह ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य का आंदोलन चला था. 24 साथियों की शहादत, हजारों आंदोलनकारी के प्रयास से राज्य का गठन हुआ. अलग राज्य के किए दिशोम गुरु के नेतृत्व में पांच दशक तक आंदोलन चला था. उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिला दिशोम गुरु की कर्मभूमि रही है. पहली दफा बगैर गुरुजी के स्थापना दिवस समारोह आयोजित हो रहा है.

नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

संजय सिंह ने बताया कि चूंकि गुरुजी के निधन को एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है, ऐसे में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं का आगमन होगा. कार्यक्रम भव्य होगा और हजारों कार्यकर्ताओं का जुटान भी होगा. बताया कि जो लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा की नीति सिद्धांत को मानते हैं वे संगठन से जुड़ेंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा.