रांची में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पैसों के झगड़े में बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट

Ranchi: रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हाराटांड़ में पैसों को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी.स्थानीय लोगों ने बताया कि 32 वर्षीय कमल साहू का अपने पिता गोविंद साहू से पिछले कई दिनों से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था.
 

Ranchi: पैसे के विवाद को लेकर रांची में एक बेटे ने अपने ही पिता की कुदाल से काट कर निर्मम हत्या कर दी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

तीन दिन से पैसे के लिए कर रहा था विवाद

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हाराटांड़ में पैसों को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी.स्थानीय लोगों ने बताया कि 32 वर्षीय कमल साहू का अपने पिता गोविंद साहू से पिछले कई दिनों से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था.

बुधवार को पिता-पुत्र के बीच पैसे के विवाद के कारण जमकर कहासुनी हुई. इसी बीच गुस्से में आकर कमल ने घर में रखे कुदाल से अपने पिता गोविंद साहू पर तबाड़तोड़ कई वार कर दिए. इस हमले में पिता गोविंद साहू की मौके पर ही मौत हो गई.

बहन के पैसे मांग रहा था, नहीं देने पर की हत्या

जानकारी के अनुसार कमल साहू जुआ खेलने का आदी था. वह अक्सर जुए में पैसे हार जाता और फिर अपने पिता से पैसे की मांग किया करता था.

इसी बीच कमल की बहन के पास कुछ पैसे आये थे, जिसपर कमल की नजर थी. चुकी पैसे कमल के पिता के पास ही रखे गए थे, उन्हीं पैसे की मांग को लेकर कमल अपने पिता से लगातार झगड़ता था. बुधवार को मामला इतना बढ़ा की कमल ने अपने पिता की हत्या ही कर दी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस संबंध में हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी कमल फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.