बोकारो में नशा मुक्ति अभियान का समापन, छात्रों की जागरूकता रैली बनी आकर्षण का केंद्र
Bokaro: जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान का समापन जागरूकता रैली के साथ किया गया. अभियान के अंतिम दिन बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. रैली में शामिल छात्रों ने हाथों में तख्तियां और जागरूकता संदेश वाले बैनर लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर मार्च किया. इस दौरान उन्होंने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने लोगों से समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील भी की.
इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा थाना, स्कूल सहित कई जगहों पर इसको लेकर अभियान चलाया गया. इस अभियान का आज समापन बोकारो जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है.
गरगा पुल के पास से धर्मशाला मोड़ तक एक जागरूकता रैली आयोजित की गई थी, जिसमें स्कूली बच्चों, अधिकारियों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया. मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए गए इस अभियान का असर छात्रों में भी पड़ा है. इस अभियान की छात्रों ने तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री को सैल्यूट किया है.
छात्रों का कहना है कि नशा एक घर परिवार और एक युवा के लिए काफी खतरनाक है, क्योंकि परिवार के साथ देश का भविष्य भी बर्बाद होता है. छात्रों ने लोगों को संदेश दिया, जिसमें "नशे को ना जिंदगी को हां" जैसे स्लोगन लिखा गया था.
इस अभियान को लेकर बोकारो डीसी और एसपी ने कहा कि आज इस अभियान का समापन नहीं बल्कि ठहराव हो रहा है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. नशे के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी. हमें नशा से युवा पीढ़ी को बचाना है, क्योंकि युवा देश के भविष्य हैं. अगर युवा भटकाव की ओर जाएंगे तो हमारे देश और राज्य में इसका असर पड़ेगा.