Dry Day in Ranchi: दो अक्तूबर को रांची में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

2 अक्टूबर को ड्राई डे के दौरान किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री और परिवहन करने पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान अगर कोई भी शराब दुकान, बार, रेस्तरां, क्लब समेत अन्य जगहों पर किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री करते हुए पाये जाने पर, उक्त दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
 
Dry Day in Ranchi: 2 अक्टूबर को ड्राई डे के दौरान किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री और परिवहन करने पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान अगर कोई भी शराब दुकान, बार, रेस्तरां, क्लब समेत अन्य जगहों पर किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री करते हुए पाये जाने पर, उक्त दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

Jharkhand Desk: दशहरा (विजयादशमी) और महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर रांची जिला प्रशासन ने 02 अक्टूबर 2025 को ‘ड्राई डे’ घोषित किया है. इस दिन पूरे जिले में शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. जिला प्रशासन ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी खुदरा शराब दुकानें, बार, रेस्तरां, क्लब और थोक गोदाम पूरी तरह बंद रहेंगे. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह कदम धार्मिक और राष्ट्रीय पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

Dry Day in Ranchi:  02 अक्टूबर को सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद
दशहरा और गांधी जयंती को लेकर जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इस दिन रांची जिले की सभी शराब की दुकानें, बार, रेस्तरां और क्लब पूरी तरह बंद रहेंगे।झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) द्वारा संचालित थोक गोदाम भी बंद रहेंगे.
देशी और विदेशी शराब की निर्माण इकाइयों एवं कैंटीन उत्पाद परिसरों में भी किसी प्रकार की गतिविधि नहीं होगी.

 

Dry Day in Ranchi: धार्मिक और राष्ट्रीय पर्व पर शांति बनाए रखने का उद्देश्य
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दशहरा और गांधी जयंती जैसे पर्वों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. ड्राई डे का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखना है.