शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई का निधन, परिवार में शोक की लहर

 
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई का निधन, परिवार में शोक की लहर

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई राम सोरेन का आज निधन हो गया। मंत्री ने इस दुखद समाचार को साझा करते हुए बताया कि राम सोरेन रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उनका आकस्मिक देहांत हो गया।

रामदास सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "आज झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में इलाजरत मेरे छोटे भाई राम सोरेन का आकस्मिक निधन हो गया। जीवन के हर सुख-दुःख में साथ निभाने वाले प्रिय भाई का यूं अचानक चले जाना असहनीय पीड़ा देता है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और संगति हमेशा याद आएगी। परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व हम सभी को यह गहन दुःख सहने की शक्ति दें। उनकी यादें हमारे हृदय में सदा जीवित रहेंगी।"

allowfullscreen

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। राम सोरेन के निधन से परिवार और उनके करीबियों में शोक की लहर है।