लोहरदगा के कुड़ू में हाथियों का आतंक, देर रात गांव में घुसकर कई घर तोड़े, ग्रामीण दहशत में

Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों ने भारी तबाही मचाई है. देर रात हाथियों का झुंड रिहायशी इलाके में घुस आया और कई कच्चे-पक्के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर घरों से बाहर निकल आए. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों ने घरों में रखा अनाज भी नष्ट कर दिया.
 

Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड में जंगली हाथियों ने भारी तबाही मचाई है. देर रात हाथियों का झुंड रिहायशी इलाके में घुस आया और कई कच्चे-पक्के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर घरों से बाहर निकल आए. ग्रामीणों के अनुसार हाथियों ने घरों में रखा अनाज भी नष्ट कर दिया.

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया गया. फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रात में पहरा देने को मजबूर हैं. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में हाथियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाथियों के झुंड ने थाना क्षेत्र के नावाटोली में चार और कुड़ू से सटे चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली में एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. मकान में रखे खाने की चीजों को नष्ट कर दिया साथ ही कमरे में रखा पलंग, चौकी, गोदरेज और अन्य सामान को तोड़-फोड़ दिया. 

गांव में मची अफरा-तफरी 

बरवाटोली में आधी रात को हाथियों के झुंड के द्वारा अचानक मकान में हमला करने के बाद अफरा-तफरी मच गई और मकान में मौजूद मां और बेटी किसी तरह जान बचाकर भागे. हाथियों का झुंड लगभग एक घंटे तक मकान को घेरे रहा. पिछले महीने भी इसी मकान पर हाथियों के झुंड ने हमला किया था और भागने के दौरान एक लड़की गिरकर घायल हो गई थी.

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात लगभग 11 बजे हाथियों का झुंड कुड़ू के नावाटोली गांव पहुंचा. गांव में पहुंचते ही हाथियों के झुंड ने मकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया. हाथियों के झुंड ने नावाटोली गांव में अल्बिस मिंज, बुलदेब उरांव और दो अन्य मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. किसी तरह दो परिवार ने मकान से भागकर जान बचाया और शोर मचाया. शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और हाथियों को खदेड़ा. नावाटोली के बाद हाथियों का झुंड बरवाटोली पहुंचा और संगीता देवी के मकान पर हमला कर दिया. हाथियों के हमले से मां और बेटी डर गईं. किसी तरह दरवाजा खोलकर दोनों भागी. इसके बाद ग्रामीणों को जानकारी दी. जबतक गांव के लोग पहुंचे हाथियों के झुंड ने मकान को तीनों तरफ तोड़ से दिया.