पहले स्टेज प्रोग्राम के लिए बुलाया, फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम...फिर अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की दी धमकी
Jharkhand Desk: दुर्गा पूजा जैसे पर्व पर जब पूरा देश शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना में लीन था, तो वहीं, दूसरी तरफ दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
आपको बता दें, यह पूरा मामला झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र का है, जहां स्टेज प्रोग्राम के बहाने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता ने इस संबंध में हंसडीहा थाना में लिखित आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि वह देवघर में किराए के मकान में रहकर स्टेज कार्यक्रम कर जीविका चलाती है. 28 सितंबर को सौरभ कुमार नामक युवक ने उसे फोन कर हंसडीहा में डांडिया प्रोग्राम में परफॉर्म करने के लिए बुलाया. इसके बाद सौरभ कुमार, राजन राज और पारस राज यादव नामक युवक सफेद रंग की कार से देवघर स्थित उसके कमरे पर आए और उसे अपने साथ ले गए.
पीड़िता द्वारा दिये गए आवेदन में बताया गया है कि ये घटना 28 सितंबर की है. जिसमें सौरभ कुमार नामक एक युवक ने फोन कर हंसडीहा में प्रोग्राम करने की बात की. फिर सौरभ कुमार, राजन राज, पारस राज यादव देवघर आकर सफेद रंग की कार से मेरे रूम पर आये. इसके बाद लड़की को साथ बैठाकर वो सभी कार में ले गये. हंसडीहा पहुंचने पर डांस करने वाली दूसरी लड़कियों और प्रोग्राम की तैयारी के साथ स्टेज शो के बारे में जानकारी लेनी चाही. इस पर सौरभ ने बताया कि सामने वाले घर में चार लड़की को ठहराया गया है. जब वह वहां पहुंची तो वहां अन्य कोई लड़की नहीं थी. इतने में उसे समझ आ गया कि इन तीनों लड़कों ने धोखा से यहां लाया.
इसके बाद रूम में बंद कर दिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके साथ ही उन लड़कों ने अश्लील वीडियो बनाया गया. उन्होंने ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इस हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज किया गया है. साथ ही तीन युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.