यात्रियों के लिए खुशखबरी: रांची को मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन, कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

Ranchi: समस्तीपुर रेल मंडल ने इन दोनों रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए पूमरे को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेज दी है. रिपोर्ट में दोनों मार्गों पर ट्रेन संचालन का समर्थन किया गया है. हालांकि ट्रेनों का संचालन साप्ताहिक होगा या सप्ताह में तीन दिन, यह निर्णय यात्री संख्या और ट्रैफिक के आकलन के बाद लिया जाएगा. पहले समस्तीपुर मंडल ने तीन वंदे भारत ट्रेनों का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी.
 
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है. इस नई ट्रेन के परिचालन की तैयारी तेजी से चल रही है और माना जा रहा है कि जल्द ही इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा. रेलवे की योजना के तहत मुजफ्फरपुर को झारखंड और पश्चिम बंगाल से हाईस्पीड ट्रेन के जरिए जोड़ने की तैयारी चल रही है. प्रस्तावित ट्रेनों में एक रांची और दूसरी न्यू जलपाईगुड़ी के लिए हो सकती है.

रांची और न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर फोकस

समस्तीपुर रेल मंडल ने इन दोनों रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए पूमरे को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेज दी है. रिपोर्ट में दोनों मार्गों पर ट्रेन संचालन का समर्थन किया गया है. हालांकि ट्रेनों का संचालन साप्ताहिक होगा या सप्ताह में तीन दिन, यह निर्णय यात्री संख्या और ट्रैफिक के आकलन के बाद लिया जाएगा. पहले समस्तीपुर मंडल ने तीन वंदे भारत ट्रेनों का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी.

हावड़ा रूट की फाइल लंबित, यात्रियों को होगा फायदा

मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन का प्रस्ताव फिलहाल मुख्यालय में लंबित है. अधिकारियों के अनुसार पहले दो ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद ही हावड़ा रूट पर आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी. इन हाईस्पीड ट्रेनों के शुरू होने से आम यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और यात्रा समय में भी कमी आएगी.