राजधानी रांची के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर! रांची से चलेंगी 6 नई वंदे भारत, क्या होगा रूट और किन लोगों को होगा फायदा?
 

Jharkhand Desk: बता दें कि 2024 में भारतीय रेलवे समय सारणी सम्मेलन में रांची–एसएमवीबी बेंगलुरु रूट पर अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी दिया गया था, लेकिन रेलवे बोर्ड से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. इस संबंध में भी दो बार पत्र भेजा जा चुका है.
 

Jharkhand Desk: झारखंड के रांची के लोगों के लिए खुशखबरी है. रांची के यात्रियों को रेलवे की ओर से तोहफा मिल सकता है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने छह नए रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की सलाह और प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. यह प्रस्ताव दक्षिण पूर्व रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (ZRUCC) की मांग के आधार पर तैयार किया गया है. रेलवे जोन ने फरवरी और अक्टूबर में दो बार रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर यात्रियों की इन मांगों की जानकारी दी. 

किन रूट्स पर मांगी गई वंदेभारत

प्रस्ताव में रांची से निम्नलिखित रूट्स पर वंदेभारत चलाने की सिफारिश की गई है:

• रांची–रायपुर

• रांची–राउरकेला

• रांची–नई दिल्ली (स्लीपर वंदेभारत)

• रांची–एलटीटी मुंबई (स्लीपर वंदेभारत)

• रांची–बेंगलुरु (स्लीपर वंदेभारत)

• रांची–पुणे वाया पनवेल (स्लीपर वंदेभारत)

इसके अलावा रांची–वाराणसी वंदेभारत रूट को पहले ही अंतिम रूप दिया जा चुका है. रेलवे ने बोर्ड को इसकी जानकारी देकर सुझाव भी भेजा है.

रांची–पुरी वंदेभारत फिलहाल अटकी

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची–पुरी वंदेभारत की घोषणा की थी, लेकिन उसका परिचालन फिलहाल ठंडे बस्ते में है. ऐसे में नए प्रस्ताव से यात्रियों की उम्मीदें फिर बढ़ गई हैं कि रांची को जल्द ही और वंदेभारत ट्रेनों का लाभ मिलेगा.

अमृत भारत ट्रेन प्रस्ताव भी लंबित

बता दें कि 2024 में भारतीय रेलवे समय सारणी सम्मेलन में रांची–एसएमवीबी बेंगलुरु रूट पर अमृत भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी दिया गया था, लेकिन रेलवे बोर्ड से अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. इस संबंध में भी दो बार पत्र भेजा जा चुका है.

वर्तमान वंदेभारत ट्रेनों की स्थिति

त्योहारों के दौरान रांची से चलने वाली मौजूदा वंदेभारत ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई.

रूट वर्तमान स्थिति

रांची–पटना त्योहार में फुल, अभी सीटें उपलब्ध
रांची–वाराणसी 10 नवंबर तक वेटिंग/नो सीट
रांची–हावड़ा त्योहार में भारी भीड़, अब 3 नवंबर तक कोई बर्थ नहीं.

यात्रियों को उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड से जल्दी स्वीकृति मिल जाएगी और रांची से नई वंदेभारत ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे राजधानी को कई नए महानगरों से तेज व अतिमॉडर्न रेल कनेक्टिविटी मिलेगी.