अलविदा तृषा…जिस बेटी को पिता ने गोद में खिलाया, आज उसी तृषा को दी अंतिम विदाई, पंचतत्व में विलीन तृषा
Ranchi: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। धुर्वा डैम स्थित सीठियो श्मशान घाट पर पिता रत्नेश ने बेटी को मुखाग्नि दी। इसके साथ ही तृषा पंचतत्व में विलीन हो गईं।
तृषा सिंह की अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्यों के अलावा राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, कांग्रेस के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। अंतिम दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नम आंखों से तृषा को अंतिम विदाई दी।
पिता रत्नेश ने दी बेटी को मुखाग्निन
सीठियो श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। पिता रत्नेश ने बेटी तृषा को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों और वहां मौजूद लोगों की आंखें नम रहीं।
तृषा सिंह के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अंतिम यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
तृषा सिंह की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को तृषा का पार्थिव शरीर जमशेदपुर से रांची लाया गया था और स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
मंत्री आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तृषा को श्रद्धांजलि दी थी।
बड़ी संख्या में लोगों ने दी अंतिम विदाई
तृषा सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंत्री, विधायक, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।
अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा। लोगों ने नम आंखों से तृषा सिंह को अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।