हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना: हजारीबाग में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, फिर हत्या, आरोपी की तलाश तेज

Hazaribagh Rape Case: बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने स्कूल के पीछे एक बांस के पेड़ के नीचे बच्ची का शव देखा. बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के गहरे निशान थे और उसके दांत तक तोड़ दिए गए थे. हैवानियत का आलम यह था कि उसके गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था. घटनास्थल पर चारों ओर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे.इससे उसके संघर्ष के संकेत मिलते हैं. 
 

Hazaribagh Rape Case: हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मानवता को कलंकित करने वाला घटना घंटा है. एक मासूम के साथ हुई बर्बरता न केवल मानवता को शर्मशार किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र आक्रोश और शोक है. यहां एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसकी हत्या कर दी गई. आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को मध्य विद्यालय कुसुंभा के पीछे बांस की झांड़ में फेंक दिया. बुधवार सुबह बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव और भारी आक्रोश व्याप्त है.

परिजनों और चश्मदीदों के अनुसार, मृतका को आखिरी बार मंगलवार की रात लगभग 8 बजे गांव में निकले मंगला जुलूस में नृत्य करते देखा गया था. उसके बाद वह अचानक लापता हो गई. जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. पूरी रात ग्रामीण और परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.

बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने स्कूल के पीछे एक बांस के पेड़ के नीचे बच्ची का शव देखा.  बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के गहरे निशान थे और उसके दांत तक तोड़ दिए गए थे. हैवानियत का आलम यह था कि उसके गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया था. घटनास्थल पर चारों ओर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे.इससे उसके संघर्ष के संकेत मिलते हैं.परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पहचान उजागर होने के डर से उसकी नृशंस हत्या कर दी गई.

घटना की सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची.मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. मृतका अपने घर की सबसे छोटी बेटी थी.उसके पिता वर्तमान में आजीविका के लिए मुंबई में हैं.ग्रामीणों ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है. मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है.

सूचना पाकर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सपन कुमार महथा और विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों को कातिलों को शीघ्र पकड़ने का भरोसा दिलाया. पूरे घटना पर विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर सारे साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है. इन्होंने बताया कि मंगला जुलूस के बाद संभवत घटना को अंजाम दिया गया हो. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद किसी भी तरह की टिप्पणी की जा सकती है. सारे बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है. हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड में संदिग्ध अवस्था में नाबालिक का शव मिला है.

प्रथम दृष्टि से प्रतीत होता है कि दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई हो. बच्ची मंगला जुलूस देखने के बाद  घर से लापता थी.घटना की सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची.मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया.

पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. मृतका अपने घर की सबसे छोटी बेटी थी.उसके पिता वर्तमान में आजीविका के लिए मुंबई में हैं.ग्रामीणों ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है. मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है. पूरे घटना पर विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर सारे साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है.

इन्होंने बताया कि मंगला जुलूस के बाद संभवतः घटना को अंजाम दिया गया हो. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद किसी भी तरह की टिप्पणी की जा सकती है. सारे बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है.