भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.
 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 मई के दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने संताल परगना और आसपास के इलाकों में ज्यादा असर की संभावना जताई है. गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आज का मौसम 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को रांची, खूंटी, सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और गोड्डा में कहीं-कहीं आंधी और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा में भी तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. 

28 मई का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों (धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा) में कहीं-कहीं गरज के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ह