झारखंड में अगले चार दिनों तक झमाझम बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात और तेज हवा की संभावना
Jharkhand Weather Update: अगले एक से दो घंटे में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से इस दौरान 30 से 40 घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.
-
झारखंड के कई जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी
आज पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कुछ हिस्सों में बादलों के बीच धूप निकलने से अपेक्षाकृत अधिक गर्मी महसूस हो सकती है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि बारिश वाले क्षेत्रों में तापमान इससे कम रहेगा.
-
बारिश के कारण तापमान में कमी: झारखंड में बारिश और बादलों के कारण आज रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा. इन जिलों में मौसम उमस भरा जरूर रहेगा, लेकिन तेज धूप नहीं निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. ऐसे में कहा जा सकता है कि इन जिलों का मौसम आज सुहावना रहने वाला है.
-
झारखंड के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है. आज रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा और लोहरदगा समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है.
-
मानसून की सक्रियता से बारिश का सिलसिला जारी
-
बिहार में मानसून की सक्रियता से बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान किशनगंज, अररिया, सुपौल और पूर्णिया जिले में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है. शेष स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गयी. झारखंड में भी मानसून के सक्रिय रहने से विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है.किशनगंज के चरघरिया में 178.4 मिलीमीटर बारिश.
-
बिहार में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक किशनगंज के चरघरिया में 178.4 मिलीमीटर बारिश हुई. मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आज गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिले में अत्यधिक भारी बारिश, जबकि भोजपुर, बक्सर, सारण, सिवान, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान है.
-
11 और 12 जुलाई को होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 12 जुलाई के बीच मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.