छठ महापर्व पर जारी होगी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त, हेमंत सोरेन ने किया ऐलान
Oct 9, 2024, 17:58 IST
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठ महापर्व के मौके पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्त जारी करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र के दौरान तीसरी किस्त पहले ही वितरित की जा चुकी है। इस योजना की शुरुआत रक्षाबंधन के मौके पर की गई थी, जब पहली किस्त दी गई थी। करम पूजा के अवसर पर दूसरी किश्त भी लाभार्थियों को दी गई थी।