सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- “आप हमेशा याद आएंगे भैया...”
Ranchi: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने भावुक संदेश में कहा, “आप हमेशा याद आएंगे भैया...” उन्होंने दिवंगत नेता के साथ बिताए समय को याद करते हुए इसे व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से अपूरणीय क्षति बताया. मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की.
Ranchi: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सुदिव्य कुमार सोनू को अपना बड़ा भाई बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन की खबर को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि सोनू भैया का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।
बड़े भाई की तरह हमेशा साथ रहे सोनू भैया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए केवल वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे, बल्कि वह उन्हें बड़े भाई की तरह मानते थे। कठिन परिस्थितियों में सोनू भैया ने उन्हें स्नेह, मार्गदर्शन और मजबूती के साथ सहयोग दिया।
हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा उनके साथ रहेंगी। उनके निधन से व्यक्तिगत तौर पर उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।
झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे सुदिव्य कुमार सोनू
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौर से ही सुदिव्य कुमार सोनू स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ पूरी निष्ठा और मजबूती से खड़े रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित कार्यकर्ता और सिपाही के रूप में उन्होंने अपना जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि सोनू भैया ने संगठन और झारखंड के हितों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। पार्टी और आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी।
देर रात अपने बड़े भाई, हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। इस खबर को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 6, 2026
सोनू भैया मेरे लिए सिर्फ एक वरिष्ठ साथी या… pic.twitter.com/rXEyPBQULo
“आप हमेशा याद आएंगे भैया...”
हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन उनके लिए ऐसी व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनू भैया का स्नेह, उनका संघर्ष और झारखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा उनके साथ रहेगी।
अपने भावुक संदेश के अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा—
“आप हमेशा याद आएंगे भैया....”
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।