हाईटेक पेट्रोलिंग से अपराधियों पर नकेल, पलामू पुलिस को मिली नई बाइकें

Palamu: 12 बाइक टाउन थाना, छह बाइक चैनपुर, छह बाइक सदर थाना, 10 बाइक पुलिस चेकिंग पॉइंट और दो बाइक ट्रैफिक को दी गई है. सभी बाइक डायल 112 और थाना से सीधे तौर पर जुड़ेंगे. किसी भी आपदा की स्थिति में सभी को तुरंत जानकारी मिलेगी ताकि वह कार्रवाई कर सकें.
 

Palamu: पलामू प्रमंडल के मुख्यालय मेदिनीनगर, चैनपुर और सदर थाना क्षेत्र में पुलिस हाइटेक तरीके से पेट्रोलिंग करेगी. पेट्रोलिंग के माध्यम से अपराध, गैर कानूनी गतिविधियों पर निगरानी की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मुख्यालय के द्वारा पलामू पुलिस को 36 हाइटेक बाइक उपलब्ध करवाई गई है. बाइक में जीपीएस सिस्टम लगा है और यह पूरी तरह से पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ा हुआ है.

पलामू पुलिस लाइन में आयोजित एक समारोह में पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल, एसपी कपिल चौधरी ने जवानों को बाइक सौंपी है. 12 बाइक टाउन थाना, छह बाइक चैनपुर, छह बाइक सदर थाना, 10 बाइक पुलिस चेकिंग पॉइंट और दो बाइक ट्रैफिक को दी गई है. सभी बाइक डायल 112 और थाना से सीधे तौर पर जुड़ेंगे. किसी भी आपदा की स्थिति में सभी को तुरंत जानकारी मिलेगी ताकि वह कार्रवाई कर सकें.

झारखंड सरकार द्वारा और सीएम के निर्देश पर सभी जिलों को चार पहिया वाहन और बाइक उपलब्ध करवाए गए हैं. इस पहल से किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को मदद मिल पाएगी. पेट्रोलिंग और पुलिस के विजिबल उपस्थिति लोगों के बीच में रहेगी. बाइक से पुलिस की उपस्थिति और पहुंच बढ़ेगी: किशोर कौशल, डीआईजी

पांच स्थाई चेकिंग पॉइंट की भी शुरुआत: एसपी

इधर, एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि 36 बाइक दिए गए हैं. 12 टाउन थाना, 6 बाइक सदर, 6 बाइक चैनपुर, 10 बाइक चेकिंग पॉइंट जबकि दो बाइक ट्रैफिक विभाग को दी गई है. दरअसल, पुलिस ने 5 स्थाई चेकिंग पॉइंट की भी शुरुआत की है और जवानों को तैनात किया गया है. चेकिंग पॉइंट से सुरक्षा घेरा तैयार हुआ है.