गिरिडीह पुलिस में ऐतिहासिक कदम, महिला आरक्षण से पहले सामान्य थाना में पहली दफा महिला अफसर बनीं थानेदार

Giridih: पूर्व में इस इलाके में नक्सलियों की समानंतर व्यवस्था कायम रही थी. इसी तरह जबकि सरिया थाना में पदस्थापित एसआई सविता कुमारी को नवडीहा ओपी प्रभारी बनाया गया है. नवडीहा भी कई मामले में महत्वपूर्ण इलाका है. अब देखना हो गया महिला पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किस तरह से करती है और एसपी के उम्मीदों पर कितना खरी उतरती हैं.
 

Giridih: पूरे देश में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति अधिनियम) को लेकर चर्चा है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस बिल को लेकर 16 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक विशेष सत्र बुलाया है.

इन सबों के बीच गिरिडीह के एसपी भी चर्चा में है. चर्चा एक सामान्य थाना एवं एक ओपी में पहली दफा किसी महिला पुलिस पदाधिकारी को थानेदार बनाने को लेकर हो रही है.

दरअसल सोमवार को एसपी ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारी का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है. गिरिडही एसपी डॉ बिमल कुमार ने जिला में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला के 14 थानों और 7 ओपी में नए थाना एवं ओपी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. इस तबादला सूची की सबसे सुखद बात यह है कि जिन पदाधिकारियों को थानेदार या ओपी प्रभारी बनाया गया है उनमें दो महिला पुलिस पदाधिकारी है.

जिला के पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है. दो महिला पदाधिकारी को भी थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है. -डॉ. बिमल कुमार, एसपी, गिरिडीह.

जानकार बताते हैं कि इससे पहले झारखंड गठन के बाद से महिला थाना को छोड़कर एक भी सामान्य थाना में महिला पदाधिकारी को थानेदार नहीं बनाया गया था. पहली दफा यह जिम्मेदारी दी गई है. बड़ी बात है कि महिला पदाधिकारी को जिन इलाके का जिम्मा मिला है उनमें देवरी शामिल है. देवरी में श्वेता को थानेदार बनाया गया. देवरी का इलाका बिहार की सीमा से सटा हुआ है और आर्थिक अपराध से लेकर अन्य आपराधिक घटना घटती रही है.

पूर्व में इस इलाके में नक्सलियों की समानंतर व्यवस्था कायम रही थी. इसी तरह जबकि सरिया थाना में पदस्थापित एसआई सविता कुमारी को नवडीहा ओपी प्रभारी बनाया गया है. नवडीहा भी कई मामले में महत्वपूर्ण इलाका है. अब देखना हो गया महिला पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किस तरह से करती है और एसपी के उम्मीदों पर कितना खरी उतरती हैं.

एसपी ने जो तबादला किया है उसके अनुसार अमन कुमार सिंह को बेंगाबाद, जितेंद्र कुमार सिंह को पीरटांड दीपेश कुमार को मधुबन, निरंजन कच्छप को भेलवाघाटी, रविन्द्र कुमार को खुखरा, अरविंद कुमार ठाकुर को मनसाडीह ओपी, ओम प्रकाश पांडेय को भरकट्टा ओपी, योगेश कुमार महतो को गुनियाथर ओपी प्रभारी, नीरज कुमार को हरलाडीह ओपी प्रभारी तथा मनोज कुमार को थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है.

एनुल हक खान को अहलियापुर, बुधेश्वर ऊरांव को ताराटांड़ थाना प्रभारी, बृजेश कुमार को राजधनवार थाना प्रभारी, सोनू कुमार साहू को परसन ओपी प्रभारी, शंभू नंद ईश्वर को तिसरी, धीरेंद्र यादव को लोकायनयनपुर, राजेश कुमार को बगोदर, पिंकू कुमार सिंह को सरिया और श्रीकांत कुमार को डुमरी थाना प्रभारी बनाया गया है.