हिमालय की बर्फीली हवाओं ने झारखंड में बढ़ाई कनकनी...खूंटी का तापमान पहुंचा 6.8 °C, शाम के 6:00 बजे के बाद सड़के हो रही सुनसान
 

Jharkhand Desk: जहां 2 दिन पहले तक शाम के 6:00 बजे काफी चहल-पहल देखने को मिलती थी. अब वहीं, खासतौर पर शाम में टहलने वाले लोग या थोड़ा वाकिंग करके शॉपिंग करने वाले लोग बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं. शाम के 6:00 बजे गली, मोहल्ले, सड़के सुनसान नजर आ रही हैं. बस काम के लिए निकली हुई कुछ गाड़ियां ही आपको सड़कों पर दिखाई दे रही हैं.
 

Jharkhand Desk: हिमालय क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवाओं ने झारखंड में ठंड बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई. रांची समेत ज्यादातर जिलों में सुबह और रात की कनकनी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है. ठंडी हवाओं का असर ऐसा है मानों अब हवा शरीर पर बर्फ का एहसास करा रही है. रांची का तापमान 9 डिग्री 9 लोहरदगा में 7 डिग्री तक पहुंच गया है. रांची मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है.

जहां 2 दिन पहले तक शाम के 6:00 बजे काफी चहल-पहल देखने को मिलती थी. अब वहीं, खासतौर पर शाम में टहलने वाले लोग या थोड़ा वाकिंग करके शॉपिंग करने वाले लोग बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं. शाम के 6:00 बजे गली, मोहल्ले, सड़के सुनसान नजर आ रही हैं. बस काम के लिए निकली हुई कुछ गाड़ियां ही आपको सड़कों पर दिखाई दे रही हैं.

अगर हम खासतौर पर झारखंड के खूंटी जिले की बात करें, तो यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.8 डिग्री दर्ज किया गया है. जिस वजह से यहां तो आलम यह है कि शाम 5:00 बजे ही लोग अपने काम खत्म करके बस अलाव के सामने बैठ जा रहे हैं. ऐसा टेंपरेचर पिछले साल दिसंबर के दूसरे सप्ताह में देखा गया था. ऐसे में दिसंबर में क्या तबाही होने वाली है यह तो वक्त ही बताएगा.

आज 7 जिलों का तापमान पहुंचेगा 8 डिग्री
वहीं, झारखंड के 8 जिलों में खासतौर पर गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग जैसे जिले शामिल है. यहां पर आज 8 डिग्री तक तापमान पहुंचने की प्रबल संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान भी 24 से 25 डिग्री भी रह सकता है. इस दौरान सनसनाती हवाएं और सुबह शाम कोहरा अन्य जिले के लोगों को भी परेशान करने वाला है. ऐसे में रांची मौसम विभाग ने इस समय लोगों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की अपील की है.