झारखंड की राजधानी रांची में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी, 10 सालों से चल रही गैस बुकिंग व्यवस्था में बदलाव के बाद उपभोक्ता परेशान...
Ranchi LPG Crisis: नया नियम: अब एक सिलेंडर के बाद दूसरा सिलेंडर 21-25 दिनों से पहले बुक नहीं हो पा रहा है.
- दोगुना बैकलॉग: पहले जहाँ 600 सिलेंडर का बैकलॉग रहता था, अब वह 1200 तक पहुँच गया है, जिससे डिलीवरी में 5-7 दिन का समय लग रहा है.
- पैनिक बुकिंग: ईरान-इजराइल तनाव के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहों से लोग डरकर बुकिंग कर रहे हैं.
- आम जनता को परेशानी: एजेंसियों पर घंटों कतार में लगने के बावजूद गैस की आपूर्ति समय पर नहीं मिल रही है.
Ranchi LPG Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता का असर अब झारखंड के रसोई घरों तक पहुंचने लगा है. तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर अस्थायी और अघोषित रोक लगा दी है. इसके साथ ही पैनिक बुकिंग को रोकने के लिए अब दो सिलेंडरों के बीच 25 दिनों का अनिवार्य अंतराल लागू कर दिया गया है.
राजधानी रांची में उपभोक्ता बड़ी संख्या में एक साथ बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे है. खाड़ी युद्ध के कारण गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल और आपूर्ति में कमी से हाहाकार मचा है. इससे गैस एजेंसियों पर अतिरिक्त दवाब बन रहा है. एजेंसी संचालकों का कहना है कि आदेश दिया गया है कि बिना डीएसी (डिलीवरी ऑथेटिंकेशन कोड) नंबर के किसी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर नहीं दें. एक सिलिंडर लेने के 25 दिन के बाद दूसरी बुकिंग स्वीकार की जायेगी. इधर, एक आईओसीएल अधिकारी ने बताया कि एलपीजी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है. सामान्य दिनों में रोजाना 10 हजार घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति होती थी, जो मार्च महीने में बढ़कर 12 हजार हो गयी है.
मुख्य बातें:
- नया नियम: अब एक सिलेंडर के बाद दूसरा सिलेंडर 21-25 दिनों से पहले बुक नहीं हो पा रहा है.
- दोगुना बैकलॉग: पहले जहाँ 600 सिलेंडर का बैकलॉग रहता था, अब वह 1200 तक पहुँच गया है, जिससे डिलीवरी में 5-7 दिन का समय लग रहा है.
- पैनिक बुकिंग: ईरान-इजराइल तनाव के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहों से लोग डरकर बुकिंग कर रहे हैं.
- आम जनता को परेशानी: एजेंसियों पर घंटों कतार में लगने के बावजूद गैस की आपूर्ति समय पर नहीं मिल रही है.
अधिकारी ने बताया कि मार्च महीने में जितनी बुकिंग हुई है, उतनी पहले कभी नहीं हुई, आपूर्ति लगातार जारी है, एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी. रांची में रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं. गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को सुबह से ही लंबी कतार में लगना पड़ रहा है. मंगलवार को चेशायर होम रोड़ स्थित अदिति गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखी गई.
अधिकतर लोग गैस एजेंसी खूलने से पहले सुबह छह बजे से ही लाइन पर लग गए थे. लोगों ने बताया कि दो-तीन दिनों से वे सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं. बार-बार बताया जा रहा है कि गैस वाली गाड़ी आनेवाली है, पर इंतजार मायूसी में बदल जा रही है. घर का सिलिंडर दो बार पहले खत्म हो गया है, जिससे रोजमर्रा की कई मुश्किलें पैदा हो गई है. इधर, कांके रोड़ स्थित देवी गैस एजेंसी में कई महिलाएं सिर पर सिलिंडर लेकर पहुंची, नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट गई. महिलाओं ने बताया कि वर्षो बाद ऐसी स्थिति हुई है.