अगले 6 महीने में चीफ सेक्रेट्री रैंक के 5 व कुल 9 IAS अफसर होंगे सेवानिवृत
Jun 3, 2024, 12:04 IST
आने वाले 6 महीनों में झारखंड कैडर के 9 IAS अधिकारी सेवानिवृत्त हो जायेंगे। इस लिस्ट में चीफ सेक्रेटरी रैंक 5 IAS अफसर के नाम भी शामिल है। विदित हो कि इस साल 3 चीफ सेक्रेटरी रैंक के आईएएस अधिकारी पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बताते चलें कि, मार्च महीने में सुखदेव सिंह, एसकेजी रहाटे और राजीव अरुण एक्का रिटायर हो चुके है। वहीं अप्रैल के महीने में अंजनी कुमार दुबे और मई माह में संजय सिन्हा और चन्द्रकिशोर उरांव रिटायर हो चुके है। गौरतलब है कि IAS अफसरों के राज्य में 224 पद स्वीकृत है. लेकिन इसमें से 180 अफसर ही कार्यरत है. वहीं 44 अफसरों की झारखंड कैडर में अब भी कमी है.
चीफ सेक्रेट्री रैंक के झारखंड में सिर्फ तीन अफसर ही कार्यरत है। इसमें मुख्य सचिव एल खियांग्यते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सुरेंद्र सिंह है। इसके साथ ही सुरेंद्र सिंह श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, झारखंड, रांची महानिदेशक पद पर पदस्थापित हैं। पहले वे केंद्रीय प्रतिनियुक्त थे. उन्हें केंद्र सरकार से वापस 23 अप्रैल को झारखंड भेज दिया गया था।
ये अफसर होंगे रिटायर
राजीव गौबा 30.08.2024
एनएन सिन्हा – 31.07.2024
एल खियांग्यते – 31.10.2024
एमएस भाटिया – 30.09.2024
सुरेंद्र सिंह – 30.06.2024
आलोक त्रिवेदी – 31.08.2024
अमित प्रकाश – 31.12.2024
राजू रंजन राय – 31.12.2024