श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे सक्रिय, पुनदाग स्टेशन पर 18 ट्रेनों को मिला अस्थायी स्टॉपेज
आनंदा नगर (पुनदाग) में आयोजित होने वाले आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए पुनदाग रेलवे स्टेशन पर 18 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है. यह व्यवस्था 20 मई 2026 से 27 मई 2026 तक लागू रहेगी.
रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने बताया कि महासम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. सभी चयनित ट्रेनों का पुनदाग रेलवे स्टेशन पर एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके.
इन ट्रेनों का पुनदाग स्टेशन पर होगा ठहराव
रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार धनबाद-रांची एक्सप्रेस, रांची-धनबाद एक्सप्रेस, रांची-भागलपुर एक्सप्रेस, भागलपुर-रांची एक्सप्रेस, सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस, राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा एक्सप्रेस, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, गोड्डा-रांची एक्सप्रेस, पटना-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-पटना एक्सप्रेस, रांची-कामाख्या एक्सप्रेस और कामाख्या-रांची एक्सप्रेस समेत कुल 18 ट्रेनों का ठहराव पुनदाग स्टेशन पर किया जाएगा.
इन ट्रेनों में धनबाद-रांची एक्सप्रेस सुबह 07:27 बजे पहुंचेगी और 07:28 बजे रवाना होगी, जबकि रांची-धनबाद एक्सप्रेस शाम 18:49 बजे पहुंचेगी और 18:50 बजे प्रस्थान करेगी. रांची-भागलपुर एक्सप्रेस का ठहराव 20:59 बजे से 21:00 बजे तक रहेगा, जबकि भागलपुर-रांची एक्सप्रेस सुबह 06:22 बजे पहुंचेगी और 06:23 बजे रवाना होगी.
वहीं सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 19:16 बजे पहुंचेगी और 19:17 बजे रवाना होगी. वहीं गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस का ठहराव 04:30 बजे से 04:31 बजे तक रहेगा. राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस रात 21:54 बजे पहुंचेगी और 21:55 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस सुबह 08:02 बजे पहुंचेगी और 08:03 बजे रवाना होगी.
हावड़ा-रांची एक्सप्रेस का ठहराव 20:00 बजे से 20:01 बजे तक और रांची-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव 07:10 बजे से 07:11 बजे तक रहेगा. वहीं रांची-गोड्डा एक्सप्रेस रात 23:15 बजे पहुंचेगी और 23:16 बजे रवाना होगी, जबकि गोड्डा-रांची एक्सप्रेस का ठहराव 01:45 बजे से 01:46 बजे तक रहेगा.
इसके अलावा पटना-हटिया एक्सप्रेस का ठहराव 02:11 बजे से 02:12 बजे तक तथा हटिया-पटना एक्सप्रेस का ठहराव रात 00:03 बजे से 00:04 बजे तक रहेगा. वहीं रांची-कामाख्या एक्सप्रेस रात 21:54 बजे पहुंचेगी और 21:55 बजे रवाना होगी, जबकि कामाख्या-रांची एक्सप्रेस 12:11 बजे पहुंचेगी और 12:12 बजे प्रस्थान करेगी.
सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों के समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचे.