क्या RJD पॉलिटिक्स के नाम पर कर रही जातिवाद, पदाधिकरियों की सूची में केवल यादव और मुस्लिम ही क्यों?
Jharkhand Desk: झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने अपने पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के हस्ताक्षर से जारी प्रदेश स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 16 प्रदेश उपाध्यक्ष, 01 प्रधान महासचिव, 36 प्रदेश महासचिव, 23 प्रदेश सचिव और 29 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों का नाम शामिल हैं.
इस सूची में राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कोर वोटर यादव और मुस्लिम वर्ग से आने वाले नेताओं का खासा ख्याल रखा है. जारी सूची में करीब-करीब आधे पदों पर यादव और मुस्लिम को जगह दी गई है. प्रदेश पदाधिकारियों में 33 यादव और 17 मुस्लिम समुदाय के लोग हैं.
पदाधिकारियों की सूची में इन लोगों को मिली जगह
- प्रदेश उपाध्यक्ष (16):- नरेश प्रसाद सिंह, श्यामदास सिंह, मोहम्मद मुर्तजा, कल्पना देवी, गिरधारी गोप, मंजू साह, अनीता यादव, पप्पू सिंह, संतोष यादव, शारदा देवी, विक्रम प्रसाद यादव, संजय रंजन सिंह, श्री राम यादव, मो.सैयद शमी अहम, अर्जुन यादव, डॉ मकबूल आलम.
- प्रदेश महासचिव (36):- सुखदेव विद्रोही, नसीम अंसारी, भूतनाथ यादव, भोली प्रसाद साहू, दिवाकर यादव, ज्ञानेश्वर यादव, मो. कलाम खान, मदन पासवान, जयप्रकाश यादव, राजेश रोशन, मो.फैजुल हक रशीद, सुनीता चौधरी, मदन यादव, मो.इरफान अंसारी, मनोज कुमार पांडेय, बिरेन्द्र कुमार सिंह यादव, अजय चंद्रवंशी, राजकुमार गुप्ता, अरुण कुमार यादव, दिनेश दांगी, मो.परवेज शाहिद खान, धनंजय यादव, रवि कुमार, कमलेश यादव, प्रणय कुमार बबलू, कमलदेव नाथ सिंह, डीएन सिंह ,अभय कुमार पांडेय, कामाख्या नारायण सिंह, योगेंद्र यादव, विजय राम, तारापदो धीवर, मो. जावेद अख्तर, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, सुरेश राम, मो. रिजवान अहमद खान शामिल हैं.
- सचिव (23):- राजकुमारी देवी, ओमप्रकाश भुइयां, योगेंद्र यादव, इंद्रदेव ठाकुर, साहिल साहनी, रामकुमार यादव, मोहर यादव, सुनील कुमार उर्फ मुन्ना यादव, प्रभु दयाल यादव, मो. गयासुद्दीन अंसारी, सुनील उरांव, जयप्रकाश यादव, राजेश कुमार, मो. एनामुल हक, चंद्रशेखर भगत, मनोज कुमार अग्रवाल, रंजीत कुमार यादव, पंकज चौबे, दीपक कुमार साहू, शब्बर फातमी, अनिल शर्मा, सुभाष यादव, वीरेंद्र कुमार यादव के नाम शामिल हैं.
- राज्यकार्यकरिणी सदस्य(29):- मंत्री संजय प्रसाद यादव, विधायक सुरेश पासवान, गौतम सागर राणा, सुभाष यादव, देव प्रकाश देवता, पुरेन्द्र नारायण सिंह, अर्जुन यादव, नाथेश्वर ठाकुर, सुनील मेहता, विश्वनाथ सिंह यादव, राज किशोर सिंह, शैलेंद्र शर्मा, सदाकत हुसैन अंसारी, भास्कर वर्मा, अशोक मांझी, मो. संजर मलिक, मो. इम्तियाज हुसैन वारसी, लखन यादव, महादेव यादव, मो. अब्दुल गफ्फार अंसारी, मो. मोहिबुल्लाह अंसारी, मनोज यादव, ददन पासवान, बिंदेश्वर यादव, रामनाथ चंद्रवंशी, ईश्वरी महतो, ब्रह्मादेव भोक्ता, अर्जुन यादव, रामधन यादव.
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र शर्मा ने दिया इस्तीफा
इधर, राजद के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही विवाद भी शुरू हो गया है. पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र शर्मा ने व्यक्तिगत कारण बताते हुए पद स्वीकार करने से इंकार कर दिया है. हालांकि ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पुराने लोगों और लालू यादव के प्रति समर्पित लोगों का अपमान किया जा रहा है.