जमशेदपुर: प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Jharkhand Desk: जमशेदपुर के आदित्यपुर फेज-2 स्थित प्लास्टिक ग्लास बनाने वाली फैक्ट्री अंजनी प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गयी. यह कंपनी प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम करती है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. 
 
जमशेदपुर के आदित्यपुर फेज-2 स्थित प्लास्टिक ग्लास बनाने वाली फैक्ट्री अंजनी प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गयी। यह कंपनी प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम करती है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

Jharkhand Desk: जमशेदपुर के आदित्यपुर फेज-2 स्थित प्लास्टिक ग्लास बनाने वाली फैक्ट्री अंजनी प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गयी. यह कंपनी प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम करती है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

घटना के दौरान प्लांट में प्लास्टिक ग्लास बनाने के रॉ मैटेरियल होने के कारण आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया. जिसके बाद धू-धू कर प्लांट में रखे सभी समान जलकर राख हो गये. बताया जा रहा है कि कंपनी प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम करती है. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता अबतक नहीं लग पाया है.

दूसरी ओर घटना के दौरान आग की लपटे इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया. इससे आसपास के स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. चारों ओर काला धुआं फैल गया है. 

इधर, घटना की सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची है. इसके बाद से दमकल कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोगों के द्वारा भी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. वहीं, आग की लपटों के कारण आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. इस आगलगी की घटना से फैक्ट्री संचालक को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है.