झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : प्रत्याशियों के नामांकन से रांची में सियासी हलचल तेज

 

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को रांची में राजनीतिक गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया। खराब मौसम के बावजूद, नामांकन प्रक्रिया ने शहर में राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बैंड-बाजे और नारों के बीच समाहरणालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान रांची से भाजपा के सीपी सिंह, झामुमो की डॉ महुआ माजी, हटिया से भाजपा के नवीन जायसवाल, कांग्रेस के अजयनाथ शाहदेव और कांके विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम सहित कई अन्य उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए और समर्थक जोर-शोर से नारेबाजी करते रहे, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो गया।