पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Jul 23, 2025, 15:22 IST
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से विमल लकड़ा को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से विमल लकड़ा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मरांग बुरु से प्रार्थना की।