झारखंड दौरे पर फिर आ रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस

 
झारखंड दौरे पर फिर आ रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस

कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के. राजू एक बार फिर झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वे 6 मार्च को रांची पहुंचेंगे और वहां से पलामू के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को मांडर में उनका एक विशेष कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी वे 21 फरवरी को झारखंड आए थे और पांच दिवसीय प्रवास के दौरान रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की थी। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी भाग लिया था। झारखंड दौरे में भी उनका फोकस संगठन को और अधिक मजबूत करने पर रहेगा।