Jharkhand News: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन लाइफ सपोर्ट पर, हालत गंभीर लेकिन स्थिर

 

Ranchi, Delhi: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर है, लेकिन फिलहाल स्थिर बनी हुई है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज जारी है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। सोमवार को अमेरिका के चिकित्सकों और अपोलो अस्पताल की मेडिकल टीम के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. के.एन. सिंह ने मंत्री की विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश की। समीक्षा के बाद डॉक्टरों ने फिलहाल ब्रेन ऑपरेशन न करने का फैसला लिया है।

डॉक्टरों का क्या कहना है?
मंत्री का शरीर सामान्य रूप से कार्य कर रहा है, लेकिन उनका ब्रेन फिलहाल सक्रिय नहीं है। उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे की जांच के बाद ही ऑपरेशन पर निर्णय होगा। तब तक उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा जाएगा।

कैसे बिगड़ी तबीयत?
2 अगस्त को मंत्री रामदास सोरेन अपने घोड़ाबांधा स्थित आवास पर अचानक गिर पड़े थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गया और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के मुताबिक, उनके मस्तिष्क में रक्तस्त्राव (ब्रेन हैमरेज) हुआ है, जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि फिलहाल वह स्थिर हैं।