झारखंड वीरों की भूमि है...देश के लिए वीरगति प्राप्त होने वाले 16 जवानों के परिजनों को झारखंड विधानसभा में सम्मानित किया जाएगा

Jharkhand Desk: इस आयोजन में देश के लिए वीरगति प्राप्त होने वाले 16 जवानों के परिजनों को झारखंड विधानसभा में सम्मानित किया जाएगा. झारखंड विधानसभा के द्वारा जारी किए गए पत्र में यह बताया गया है कि गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा प्राप्त सूची में वर्णित शहीद सैनिक और अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के आश्रितों को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के द्वारा 22 नवंबर को विधानसभा में सम्मानित किया जाएगा.
 

Jharkhand Desk: झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर देश की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त होने वाले और राज्य के नक्सल अभियान में शहीद हुए झारखंड के वीर सपूतों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा. शहीदों के आश्रितों को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

शहीदों के परिजनों को सम्मान

झारखंड वीरों की भूमि रही है. चाहे नक्सल अभियान हो या फिर देश की सीमा की रक्षा की बात, झारखंड के वीर जवान दोनों ही जगह बलिदान देकर भी देश और राज्य की रक्षा करते हैं. ऐसे में राज्य सरकार का दायित्व है कि वह शहीदों के परिजनों का भी विशेष ख्याल रखे. शहीदों को सम्मान देने के लिए ही झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस पर एक विशेष आयोजन किया जा रहा है.

इस आयोजन में देश के लिए वीरगति प्राप्त होने वाले 16 जवानों के परिजनों को झारखंड विधानसभा में सम्मानित किया जाएगा. झारखंड विधानसभा के द्वारा जारी किए गए पत्र में यह बताया गया है कि गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा प्राप्त सूची में वर्णित शहीद सैनिक और अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के आश्रितों को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष के द्वारा 22 नवंबर को विधानसभा में सम्मानित किया जाएगा.

शहीद सैनिक, अर्धसैनिक बल, राज्य पुलिस के आश्रितों की सूची

  • रामदेव महतो, झारखंड पुलिस - शहीद रामदेव महतो के पिता नितिन महतो, मां यात्री महतो और पत्नी बबीता महतो को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • सिकंदर सिंह, झारखंड पुलिस - शहीद सिकंदर सिंह के पिता अशोक कुमार सिंह, मां जगत देवी और पत्नी सुधा देवी को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • सुकन राम, झारखंड पुलिस - शहीद सुकन राम के पिता अमरजीत मांझी, मां कौशल्या देवी और पत्नी लक्ष्मी कुमारी को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • चौहान हेंब्रम, झारखंड पुलिस - शहीद चौहान हेंब्रम के पिता नंदलाल हेंब्रम, मां रोशनी मुर्मू और पत्नी जयंती देवी को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • सुनील धान, झारखंड जगुआर - शहीद सुनील धान की माता फगनी उराइन और पत्नी गंदरी धान को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • सुनील राम, झारखंड पुलिस - शहीद सुनील राम के पिता मूलधन राम, मां चंद्रावती देवी और पत्नी शोभा कुमारी को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • संतान कुमार मेहता, झारखंड पुलिस - शहीद संतन कुमार के पिता राम धर्म मेहता और मन धन कालिया देवी को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • महिमानंद शुक्ला, सीआरपीएफ - शहीद महिमानंद शुक्ला की पत्नी प्रिया देवी को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • सुनील कुमार मंडल, सीआरपीएफ - शहीद सुनील कुमार मंडल की पत्नी कृष्णा मंडल को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • महराबम प्रबो सिंह, सीआरपीएफ - शहीद महराबम प्रबो सिंह की पत्नी अलीजा देवी को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • प्रणेश्वर कोच, सीआरपीएफ - शहीद प्रणेश्वर कोच की पत्नी सावित्री को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • संदीप कुमार, सीआरपीएफ - शहीद संदीप कुमार की पत्नी सरस्वती देवी को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • महेंद्र लश्कर, सीआरपीएफ - शहीद महेंद्र लश्कर की पत्नी मौसमी लस्कर को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • कप्तान करमजीत सिंह बक्शी, भारतीय सेना - शहीद करमजीत सिंह बक्शी की पत्नी हरजीत कौर बक्शी को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
  • अग्निवीर शहीद अर्जुन महतो, भारतीय सेना - शहीद अर्जुन महतो की पत्नी हुलासी देवी को विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

बेहतर व्यवस्था के आदेश

सभी शहीद के परिजनों को झारखंड विधानसभा की 25वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर 22 नवंबर को विधानसभा परिसर में सादर आमंत्रित किया गया है. विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि समारोह स्तर तक पहुंचाने और वापस ले जाने की व्यवस्था बेहतर तरीके से सुनिश्चित करवाई जाए.