झारखंड नगर निगम चुनाव की बिछी बिसात, रांची में रोशनी खलखो ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा पर्चा!
Ranchi: राजधानी रांची में झारखंड नगर निगम चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. बीजेपी समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो और कांग्रेस समर्थित रमा खलखो के बीच मेयर पद के लिए कड़ा मुकाबला है. भारी जनसमर्थन के साथ रोशनी खलखो ने नामांकन दाखिल किया है.

गैर दलीय चुनाव होते हुए भी सभी पार्टियों ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी हैं. बीजेपी ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए रोशनी खलखो को अपना समर्थन दिया है. वहीं, कांग्रेस ने रमा खलखो को अपना समर्थन दिया है.
इसी क्रम में बुधवार को रोशनी खलखो ने भारी जन समर्थकों के साथ उपायुक्त कार्यालय जाकर अपना नामांकन कर दिया है. इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस की रमा ने अपना पर्चा भरा था. नामांकन के बाद उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए “इसे जीत का आगाज” बताया और कहा कि यह कोई चुनौती नहीं बल्कि भाजपा के लिए एक त्योहार की तरह है. उनके समर्थकों ने भी इसे एक “ऐतिहासिक और भव्य” नामांकन करार दिया है.