झारखंड पुलिस एसोसिएशन चुनाव: राहुल मुर्मू बने अध्यक्ष, जानें अन्य पदाधिकारियों के नाम

 
झारखंड पुलिस एसोसिएशन चुनाव: राहुल मुर्मू बने अध्यक्ष, जानें अन्य पदाधिकारियों के नाम

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित कर दिया गया। 28 फरवरी को हुए इस मतदान में कुल 1056 मतदाताओं में से 996 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

चुनाव परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर राहुल मुर्मू ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद के लिए रोहित रजक और महताब आलम को चुना गया। महामंत्री के रूप में संजीव कुमार को सफलता मिली। संयुक्त सचिव पद पर राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो निर्वाचित हुए, जबकि संगठन सचिव के रूप में मंटू कुमार ने बाजी मारी।

चुनाव में शामिल प्रत्याशी:

अध्यक्ष पद: राहुल कुमार मुर्मू, रवींद्र कुमार, कमलेश सिंह
उपाध्यक्ष पद: निरंजन तिवारी, रोहित कुमार रजक, रामाकांत उपाध्याय, महताब आलम, अशोक तिवारी
महामंत्री पद: संजीव कुमार, अरविंद कुमार यादव, नीलमणी राम
संयुक्त सचिव पद: संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडे, श्रीकांत शर्मा, मनोज पासवान
संगठन सचिव पद: मंटू कुमार, निर्मल कुमार यादव

यह चुनाव दो साल की देरी के बाद संपन्न हुआ। चुनाव आयोजित करने के लिए पुलिस मुख्यालय से कई बार रिमाइंडर भेजे गए थे। झारखंड पुलिस एसोसिएशन, जो कनीय पुलिस अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है, अपने सदस्यों की समस्याओं को सरकार और पुलिस मुख्यालय तक पहुंचाने का कार्य करता है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 1 मार्च को आयोजित किया गया है।