धुंआ-धुंआ हो गया झारखंड पुलिस मुख्यालय का डाटा सेंटर, करोड़ों का नुकसान
Jharkhand Desk: धुंआ-धुंआ हो गया झारखंड पुलिस मुख्यालय. दरअसल, मंगलवार यानी आज सुबह झारखंड पुलिस मुख्यालय में एक बड़ा हादसा हो गया. धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में आग लग गई. यह घटना डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में हुई है. जिससे वहां रखे वायर केबल सहित अन्य उपकरण जल कर राख हो गए.
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गईऔर आग पर काबू करने का प्रयास शुरू किया. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया. जिससे बिल्डिंग के अन्य हिस्सों में आज की लपटें नहीं पहुंची और बड़ा हादसा होने से बच गया. हालांकि डेवलपमेंट रूम में लगी आग की वजह से आग की चपेट में कमरे में रखे 40 कंप्यूटर और 10 AC आ गए. ये सब जलकर खाक हो गए हैं.
पुलिस मुख्यालय की बिल्डिंग में आग लगने की वजह का अब तक साफ पता नहीं चल पाया है. हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मुख्यालय में लगी आग की वजह से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और यह देखा जा रहा है कि जरूरी डेटा को नुकसान तो नहीं हुआ है. उसका बैकअप क्या है. इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह आग कैसे लगी.
बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगी हो. इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं. 16 नवंबर 2018 की शाम पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अचानक ही ऐसे आग लग गई थी. और इस घटना में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर पूरी तरह से जल गए थे. वहीं दूसरी घटना 22 जुलाई 2021 को दोअपह्र में हुई थी. जहां पुलिस मुलख्याय के दुसरे फ्लोर पर स्थित सेक्शन ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. हालांकि उस दौरान कई अधिकारी मौजूद थे तो तत्काल इस पर काबू पा लिया गया था.