एक बार फिर बदला झारखंड के स्कूलों का समय, जानें 

 
झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के स्कूलों के टाइम में एक बार फिर बदलाव किया गाया है। अब केजी से लेकर कक्षा आठ तक की सभी कक्षाएं सुबह 7 बजे से लेकर 11:30 बजे तक चलेंगी। वहीं दूसरी तरफ कक्षा नौ से ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 bje तक संचालित की जाएंगी
बताते चलें कि गर्मी छुट्टी के बाद स्कूलों का समय पहले की तरह करने का आदेश दिया गया है। संबंधित अधिसूचना राज्य सरकार के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर लाल के आदेश से जारी कर दी गई है। प्राइवेट स्कूलों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत होगा।