Jharkhand weather Update: रांची, जमशेदपुर... 8 जिलों में चमक-गरज के साथ बारिश, तेज हवा से रहें सावधान
Jharkhand Desk: झारखंड में एकबार फिर जोरदार बारिश के आसार हैं. खासतौर पर राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में तेज हवा के कारण रेलवे स्टेशन पंडाल की एक बड़ी मूर्ति भी धराशाई हो गई. अनुमान के अनुसार, अष्टमी, नवमी व दशमी तीनों दिन बिल्कुल ऐसे ही बनी रहेगी. यानि इस बार लोगों को माता रानी के दर्शन बारिश में भीग कर ही करने होंगे.
IMD की मानें तो कम दबाव से बने नए सिस्टम के कारण झारखंड में 2 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर के दौरान झारखंड के कई हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है.
तेज हवाओं के साथ बौछारें, येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 29 सितंबर के दौरान रांची, रामगढ़, खुंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहारदगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, झंझावात और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ेंगे, इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया में 24 घंटे के दौरान सूबे में सबसे अधिक 38.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. सूबे में गोड्डा सबसे गर्म स्थान रहा. गोड्डा में तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सूबे में सबसे कम तापमान लातेहार में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.