झारखंड के युवा भारोत्तोलकों का जलवा, 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में तीन पदक पर जमाया कब्जा
Updated: Apr 11, 2025, 16:35 IST
इंफाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 बालक-बालिका भारोत्तोलन स्पर्धा में झारखंड की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में टीम ने कुल तीन पदक हासिल किए।
49 किलोग्राम भार वर्ग में झारखंड के नीलेश लकड़ा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, 61 किलोग्राम वर्ग में ओम कुमार ने रजत पदक जीता और 81 किलोग्राम भार वर्ग में रोहन महतो ने भी रजत पदक हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग सहित खेल कोषांग के अन्य अधिकारियों ने टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।