मंच सजा, झंडे लहराएं, गुरुजी के बिना पहली बार हुआ झामुमो का 47वां झारखंड दिवस...

Dumka: दुमका विधायक बसंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक विशाल रैली निकाली गई. जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया...
 

Dumka: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित जेएमएम के 47वें झारखंड दिवस का उद्घाटन पार्टी का झंडा को फहराकर किया. उन्होंने गुरुजी शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

इस मौके पर मंत्री सुदिव्य सोनू, मंत्री हफीजुल हसन, सांसद नलिन सोरेन, सांसद विजय हांसदा, विधायक बसंत सोरेन, लुईस मरांडी, उदय शंकर सिंह, एमटी राजा, आलोक कुमार सोरेन समेत पार्टी के कई वरीय नेता सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद रहे.

दुमका विधायक बसंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक विशाल रैली निकाली गई. जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया.
इस मौके पर जामा विधायक लुईस मरांडी और शिकारीपाड़ा के विधायक आलोक कुमार सोरेन भी शामिल रहे. सभी कार्यकर्ताओं हाथ में हरा झंडा नजर आया. रैली बैंड पार्टी के साथ एसपी कॉलेज से निकल कर गांधी मैदान पहुंची.
जेएमएम के इस समारोह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर रात संबोधित करेंगे. इस बीच दूरदराज से आये कार्यकर्ताओं-समर्थकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन रखा गया है. साथ ही ठंड से बचने के लिए गांधी मैदान के बीचों-बीच कई स्थानों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए दुमका का 02 फरवरी का समारोह काफी महत्व रखता है. 1978 से चले आ रहे इसी कार्यक्रम के माध्यम से गुरुजी शिबू सोरेन ने पृथक झारखंड के मांग के प्रति लोगों को एकजुट करने का काम किया था. लोगों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया था.
इसमें संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिलों से लोग जुटते हैं. वैसे आज भी लोगों को यह उम्मीद है कि सीएम हेमंत सोरेन मंच से उनके बेहतरी के लिए कुछ घोषणाएं करें.