केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 

 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।