बारामती प्लेन हादसा में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर झारखंड के राज्यपाल, सीएम, नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख...

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बारामती विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर गहरा दुख जताते हुए हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है. राज्यपाल ने ईश्वर से शोकाकुल परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है...
 

Ranchi: महाराष्ट्र के बारामती में चार्टड प्लेन हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा समेत तमाम नेताओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बारामती विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर गहरा दुख जताते हुए हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है. राज्यपाल ने ईश्वर से शोकाकुल परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है.