झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा: खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़े, एक की मौत, तीन लोग बुरी तरह जख्मी

Hazaribagh: घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण ले जाया गया है. इलाज चल रहा है और दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सूचना पर चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची और सहायता में जुट गई है.
 

Hazaribagh: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में अनियंत्रित कार 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण ले जाया गया है. इलाज चल रहा है और दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सूचना पर चौपारण पुलिस मौके पर पहुंची और सहायता में जुट गई है.

हजारीबाग की दनुआ घाटी जिसे मौत की घाटी के नाम से भी जाना जाता है. चौपारण थाना क्षेत्र के इस मौत की घाटी में एक बार फिर बड़ी दुर्घटना घटी है. एक कार अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी है.

जिसमें घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जिसे स्थानीय पुलिस के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण स्वास्थ्य लाभ के लिए भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार, यह कार बरही से गया जी बिहार की ओर जा रही थी. दनुआ घाटी की ढलान और मोड़ पर पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया.

थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया कि मृतक और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. घायल अपनी स्थिति के कारण नाम या पता बताने में असमर्थ हैं. पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि कार बरही से गया की ओर जा रही थी.

हादसे में ड्राइवर की जान चली गई है. घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन बेहोशी और गंभीर चोटों के कारण फिलहाल उनकी पहचान और गंतव्य की जानकारी नहीं मिल सकी है.