पलामू में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, पत्नी पर अवैध संबंध के शक पर अक्सर होता था दंपती के बीच विवाद...

Palamu: कुछ देर बाद जब पत्नी वापस घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. मकान की कच्ची छत से झांककर देखने पर अरविंद का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया. इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. मृतक ससुर ने बताया कि अरविंद अक्सर पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था और इसी बात को लेकर घर में विवाद व मारपीट करता रहता था.
 
Palamu: पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन स्थित गुरियाही में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के मंगरदहा निवासी अरविंद मगरधा के रूप में हुई है. 
बताया जा रहा है कि अरविंद पिछले करीब 15 वर्षों से अपने ससुर नंदू मोची के घर गुरियाही में रह रहा था. पत्नी से हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठा लिया.

घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजन भी उसके ससुराल पहुंच रहे हैं. उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मृतक के ससुर नंदू मोची ने बताया कि रविवार को अरविंद ने घर में मटन बनाया था और शराब भी पी रखी थी. खाना खाते समय भोजन में बाल दिखने पर उसका पत्नी से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी. डर के कारण पत्नी और बच्चे पड़ोस के घर में चले गए.

कुछ देर बाद जब पत्नी वापस घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. मकान की कच्ची छत से झांककर देखने पर अरविंद का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया. इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. मृतक ससुर ने बताया कि अरविंद अक्सर पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था और इसी बात को लेकर घर में विवाद व मारपीट करता रहता था. मृतक के चार बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय शिवानी कुमारी, 10 वर्षीय प्रियांशी कुमारी, 8 वर्षीय मनीष कुमार और 6 वर्षीय अनुज कुमार शामिल हैं. रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.