बोकारो के दुंदीबाग बाजार में भीषणआग, 7 दुकानें खाक, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

झारखंड के बोकारो जिले के दुंदीबाग बाजार में शनिवार को भीषण आग लगने से सात दुकानें जलकर राख हो गईं. आग में रुई, अलमारी, प्लास्टिक और अन्य सामान जल गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ. घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई.
 
Jharkhand Desk: झारखंड के बोकारो जिले के दुंदीबाग बाजार में शनिवार को भीषण आग लगने से सात दुकानें जलकर राख हो गईं. आग में रुई, अलमारी, प्लास्टिक और अन्य सामान जल गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ. घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई.

शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी. दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग से दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया. प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग की है. पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है.

सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारी भी आये. रुई के गोदाम में आग लगने के साथ-साथ आसपास की गोदरेज की दुकान, फोटो फ्रेमिंग, वेल्डिंग, फर्नीचर की दुकानें जल गयीं. कई गाड़ियां भी जल गयीं. वहां मौजूद सैकड़ों लोग दुकानों के सामान हटाने में जुट गये.