राजधानी रांची के इस क्वार्टर में लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हुआ आसमान

Jharkhand Desk: एक तरफ जहां दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है वहीं दूसरी तरफ एक पर एक घटनाएं घट रही है. कभी एक्सीडेंट, कभी चोरी डकैती तो कही भीषण आग. राजधानी रांची में आज फिर आग लगने की घटना समन आयी है. दरअसल, रांची के कार्तिक उरांव चौक के पास आज गुरुवार की सुबह एल एस 44 क्वार्टर में भीषण आग लग गयी.
 
एक तरफ जहां दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है वहीं दूसरी तरफ एक पर एक घटनाएं घट रही है. कभी एक्सीडेंट, कभी चोरी डकैती तो कही भीषण आग. राजधानी रांची में आज फिर आग लगने की घटना समन आयी है. दरअसल, रांची के कार्तिक उरांव चौक के पास आज गुरुवार की सुबह एल एस 44 क्वार्टर में भीषण आग लग गयी.

Jharkhand Desk: एक तरफ जहां दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है वहीं दूसरी तरफ एक पर एक घटनाएं घट रही है. कभी एक्सीडेंट, कभी चोरी डकैती तो कही भीषण आग. राजधानी रांची में आज फिर आग लगने की घटना समन आयी है. दरअसल, रांची के कार्तिक उरांव चौक के पास आज गुरुवार की सुबह एल एस 44 क्वार्टर में भीषण आग लग गयी. क्वार्टर से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. 

घटना की सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची है. फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है. भीषण आग से आसमान में काले धुएं का गुब्बार बन गया है. आशंका जतायी जा रही है कि खाना पकाने के दौरान आग लगी है. इस घटना में किसी के जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

खबर की अपडेट अभी बांकी है...