राज्य सरकार के 6 विधायकों और सहायक पुलिसकर्मी के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक

 

रांची के सर्किट हाउस में सहायक पुलिसकर्मियों और 6 विधायकों के बीच बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक से पहले गृह सचिव, डीजीपी, डीआईजी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने विधायकों को इस मामले की जानकारी दी। झारखंड के सहायक पुलिसकर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

बैठक में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, नमन विक्सल कोंगाडी, राजेश कश्यप, सुदिव्य कुमार सोनू, विनोद सिंह और सुखराम उरांव शामिल हैं। यह सभी विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल है जो सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों पर चर्चा कर रहे हैं। बताते चलें कि 2 जुलाई से रांची के मोराबादी मैदान में लगभग 2500 सहायक पुलिसकर्मी आंदोलनरत हैं।