राष्ट्रगान विवाद में फंसे मंत्री हफीजुल हसन

 

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, जो हाल ही में शपथ ग्रहण विवाद के चलते चर्चा में थे, अब एक नये विवाद में घिर गए हैं। रांची के अरगोड़ा थाने में उनके खिलाफ राष्ट्रगान के अपमान का मामला दर्ज किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा पदाधिकारी राहुल दुबे द्वारा दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि राष्ट्रगान के दौरान मंत्री हफीजुल हसन ने अपने शरीर के कपड़ों को ठीक करते हुए राष्ट्रगान का अपमान किया। उनके इस व्यवहार को कैमरे में कैद किया गया, जिसमें साफ दिखा कि उन्होंने राष्ट्रगान के प्रति आदर नहीं दिखाया। इस आरोप के चलते मंत्री हफीजुल हसन अब एक और विवाद के केंद्र में आ गए हैं।