झारखंड में नाबालिग से दरिंदगी: ट्रेन के डिब्बे के अंदर हैवान ने बनाया मासूम को अपनी दरिंदगी का शिकार...
Sahibganj: जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी में एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. दुष्कर्म का आरोप तालझारी के नया टोला निवासी परमेश महतो पर लगा है. जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर स्टेशन ले गया और खड़ी ट्रेन की बोगी में ले जाकर दुष्कर्म किया.
वहीं पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि वह अपने घर के पास अपने जीजा की चाय दुकान में झाडू लगा रही थी. इसी दौरान युवक परमेश ने उसे बुलाया और झांसा देकर महाराजपुर रेलवे स्टेशन ले गया. स्टेशन पहुंचकर पहले आरोपी ने 10 से 15 मिनट तक नाबालिग को शादी का झांसा देकर बरगलाया और दबाव बनाने लगा. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक के सेंटरिंग में खड़ी ट्रेन की बोगी में ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.
वहीं घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने जीआरपी थाना पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी. शिकायत मिलने के बाद जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज
इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश महतो ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने आपबीती सुनाई है. प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली गई है. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं इस संबंध में जीआरपी की जांच पदाधिकारी शिवानी हांसदा ने बताया ने नाबालिग ने आपबीती सुनाई है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.