झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू

 
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है और यह वर्तमान विधानसभा का आखिरी सत्र होगा। यह सत्र आठ दिनों का रहेगा, जो 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा। 

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने बीते गुरुवार को सत्र की सफलता के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री रामेश्वर उरांव, माले विधायक विनोद सिंह, और आजसू विधायक लंबोदर महतो उपस्थित थे। हालांकि, भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी इस बैठक में शामिल नहीं हो सके।