Ranchi : निशिकांत गोड्डा के सांसद हैं, पार्टी के मालिक नहीं : रणधीर सिंह

 
गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर सारठ विधानसभा सीट के विधायक रणधीर सिंह ने जमकर निशाना साधा है। रणधीर सिंह ने कहा कि, निशिकांत दुबे हमेशा अपने गैर जिम्मेदार ट्वीट के माध्यम से झारखंड की राजनीति पर टिप्पणी करते रहते हैं। 

चंपाई सोरेन सरकार ने कल सदन में बहुमत साबित कर दिया है। इसके बाद भाजपा में घमासान की स्थिति है। गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर सारठ विधानसभा सीट के विधायक रणधीर सिंह ने जमकर निशाना साधा है। रणधीर सिंह ने कहा कि, निशिकांत दुबे हमेशा अपने गैर जिम्मेदार ट्वीट के माध्यम से झारखंड की राजनीति पर टिप्पणी करते रहते हैं। उनके ऐसे ट्वीट से पार्टी की छवि धूमिल होती है। उन्होंने निशिकांत दुबे के सन्दर्भ में यह भी कहा कि, आप सांसद है तो केंद्र की हालत पर नजर रखनी चाहिए, न कि झारखंड पर।

दरअसल, निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीट में कहा था कि सोरेन परिवार में कुर्सी के लिए मारामारी है। सीता सोरेन और बसंत सोरेन के पक्ष में 18 विधायक बगावत की मुद्रा में है। बसंत सोरेन विधायकों के साथ हैदराबाद नहीं जा रहे है, जबकि बसंत सोरेन ने प्लेन से अपनी फोटो पोस्ट करके बताया था कि वो भी विधायकों के साथ है। वही सीता सोरेन भी चंपई सोरेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुई थी। इस सवालों के जवाब में रणधीर सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार में जेल गए, यहां तक निशिकांत दुबे का बयान सही था, लेकिन कितने विधायक उनके संपर्क में है, इसपर अपनी राय नहीं देनी चाहिए थी। वे गोड्डा के सांसद है, पार्टी के मालिक नहीं है। उन्होने आगे कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस तरह का बयान नहीं दिया। निशिकांत ने जो ट्वीट किया उसमें वो बिल्कुल गलत साबित हुए और पार्टी की छवि धूमिल हुई है।