रांची दौरे पर नितिन नबीन, प्रदेश कार्यालय की विशेष सजावट ने खींचा ध्यान..संगठनात्मक बैठक पर नजर...

Ranchi: यहां से नितिन नबीन सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे. जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. शंखध्वनि और पुष्पवर्षा के साथ भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया. इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह मेरा दूसरा अपना घर है. यहां आकर अच्छा लग रहा है.
 

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड प्रभारी नितिन नबीन के रांची पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय को फूलों और सजावटी सामग्री से विशेष रूप से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.

प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नितिन नबीन के स्वागत के लिए कार्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, बैनरों और पार्टी के झंडों से सजाया गया था. कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया.

यहां से नितिन नबीन सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे. जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. शंखध्वनि और पुष्पवर्षा के साथ भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया गया. इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह मेरा दूसरा अपना घर है. यहां आकर अच्छा लग रहा है.

इधर, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के लिए भाजपा कार्यालय पूरी तरह से सज-धजकर तैयार है. पूरे प्रदेश कार्यालय को फूलों से सजा दिया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. भाजपा अध्यक्ष का यह दो दिवसीय दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार झारखंड पहुंचे हैं. इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साहित हैं, खासकर युवाओं में. वहीं, पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने फूलों से रंगोली के कई तरह के डिजाइन बनाए हैं. प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह से ही नेताओं की गहमागहमी बनी हुई है. ईटीवी भारत की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयार भाजपा कार्यालय का जायजा लिया.

बीजेपी अध्यक्ष का कार्यक्रम

रांची एयरपोर्ट पर आगमन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सबसे पहले धरती आबा बिरसा मुंडा, भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर और स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे. इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे. जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

फिर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की शुरुआत होगी, जिसमें सांसद एवं विधायक सभी मौजूद होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की प्रदेश कोर कमिटी सदस्यों के साथ भी वार्ता होगी. वहीं, अगले दिन यानी कल 7 जून को रजरप्पा में छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.